फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fake denama case blown the senses of the land owner and the land buyer

फर्जी बैनामा प्रकरण ने भू-स्वामी और जमीन क्रेता के उड़ाए होश

Fri, 28 Oct 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fake denama case blown the senses of the land owner and the land buyer
नजीबाबाद। धोखाधड़ी से करोड़ों रुपये की जमीन का बैनामा किए जाने का मामला चर्चाओं में है। नजीबाबाद कोटद्वार मार्ग पर एक ही जमीन के दो दावेदार सामने आने से फर्जी बैनामे का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर नगर सीमा से लगी करीब पांच बीघा जमीन का फर्जी बैैनामा किए जाने से जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जाता है कि पौड़ी जनपद में रहने वाले एक व्यक्ति ने करीब एक माह पूर्व लगभग डेढ़ करोड़ का भूमि का बैनामा नगर के ही कारोबारी को किया। बैनामा होने के करीब दो सप्ताह बाद जिस जमीन का बैनामा किया गया, उसका एक अन्य दावेदार सामने आने से करोड़ों की जमीन खरीदने वाले कारोबारी के होश उड़ गए। जिस व्यक्ति ने करोड़ों की जमीन बेची उसने अपना नाम, आईडी, पैनकार्ड, बैंक खाता उसी नाम का लगाया, जिस नाम के एक अन्य भू स्वामी ने जमीन का वास्तविक स्वामी होने का दावा किया है। फिलहाल कारोबारी और वास्तविक भू-स्वामी होने के दावेदार उस व्यक्ति की तलाश में है, जिसने धोखाधड़ी से बैनामा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed