फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fairs keep culture, rites and festivals alive

संस्कृति-संस्कार और त्यौहारों को जीवंत रखते हैं मेले

Fri, 29 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fairs keep culture, rites and festivals alive
संस्कृति, संस्कार और त्योहारों को जीवंत रखते हैं मेले
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय संस्कृति-संस्कार और त्योहारों को मेले जीवंत बनाए रखते हैैं। मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं। इसी वजह से सरकार यह विकास उत्सव मना रही है। यह बातें परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहीं।

बृहस्पतिवार को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने नुमाइश मैदान में विकास दीपोत्सव मेला का उद्घाटन फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। परिवहन मंत्री ने कहा कि इस मेले के आयोजन से हमारी भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं त्योहारों को जीवंत रखने के लिए सरकार ने यह उत्सव प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया है। चार नवंबर तक चलने वाला यह महोत्सव जनपद की 12 नगरपालिका परिषद में आयोजित किया जा रहा है। जिसका मकसद लोगों का मनोरंजन, विकास योजनाओं की जानकारी तथा रेहडी, पटरी विक्रेताओं को आय बढ़ाने के अवसर प्रदान करना है। इसके अलावा बच्चों के लिये झूले एवं अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। वहीं परिवहन मंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। एनसीसी कैडेट्स ने परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का स्वागत किया। स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा सुभाष वाल्मीकि, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एडीएम राजस्व प्रीति जायसवाल, एडीएम प्रशासन भगवान शरण, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, ईओ मनोज कुमार डीआईओएस राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed