{"_id":"6a91ec65376479f022084e82","slug":"facilities-incomplete-toll-complete-bijnor-news-c-27-1-bij1007-188744-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सुविधाएं अधूरी, टोल पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सुविधाएं अधूरी, टोल पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरुकी। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के अंतर्गत वीकेआईटी से कोतवाली देहात तक लगभग 18 किलोमीटर की सड़क पर टोल की वसूली शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। टोल पर शौचालय, पेयजल आदि के अलावा ओवरब्रिज पर पूरी लाइटें तक नहीं लगी हैं। अधूरी सुविधाओं के बीच टोल की वसूली से स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्राम शादीपुर के पास बान के पुल के नजदीक टोल प्लाजा बनाया गया है। शुक्रवार से यहां टोल वसूली शुरू कर दी गई। टोल प्लाजा पर शौचालय और पेयजल तक की सुविधा नहीं है। इसके बावजूद यहां से निकलने वाले वाहनों को टोल चुकाकर जाना पड़ा।
18 किमी बनी सड़क, उसमें भी हो गए गड्ढे
पानीपत खटीमा हाईवे के अंतर्गत अभी केवल वीकेआईटी से कोतवाली देहात तक सड़क बनी है। इसमें भी बारिश के बाद जगह-जगह गड्ढे हो गए। इनमें से कुछ गड्ढों की मरम्मत कराई दी गई जबकि कुछ अभी भी ऐसे ही हैं। इसके अलावा वीकेआईटी से बिजनौर तक करीब पांच किलोमीटर तक सड़क पूरी में कदम-कदम पर गड्ढे हैं। यदि कोई बिजनौर से कोतवाली तक आवागमन करता है तो उसे इसी गड्ढे वाली सड़क से होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
पास के ग्रामीणों को भी नहीं दी छूट
टोल प्लाजा के पास बसे गांव शादीपुर, मालीवाला, नंगला, बरूकी, डेहरी, महेश्वरी, जीवनपुर, पैहरूवाला आदि ग्रामीणों को टोल में कोई छूट नहीं दी गई। इन गांवों के लोग जब अपने वाहन लेकर निकले तो उनसे भी टोल वसूला गया। बताया गया कि उन्हें टोल का मासिक पास बनवाना पड़ेगा।
पांच श्रेणियों में रखा टोल शुल्क
हल्के वाहनों से एक ओर की यात्रा के लिए 30 रुपये जबकि दोनों ओर से 50 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। छोटे व्यावसायिक वाहन जैसे मैजिक आदि से एक ओर से 50 रुपये तथा दोनों ओर से 80 रुपये वसूले जाएंगे। बस से एक ओर से 120 तथा दोनों ओर से 180 रुपये लिए जाएंगे। भारी वाहनों से एक ओर से 205 तथा दोनों ओर से 310 रुपये टोल वसूला जा रहा है।