फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Facilities in schools will be completed in the new action plan

नई कार्ययोजना में पूर्ण होंगी विद्यालयों में सुविधाएं

Wed, 05 Oct 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Facilities in schools will be completed in the new action plan
नई कार्ययोजना में पूर्ण होंगी विद्यालयों में सुविधाएं
विज्ञापन

बिजनौर। यदि सब कुछ योजना के तहत हुआ, तो आगामी वित्तीय वर्ष में परिषदीय विद्यालय फर्नीचर, टाइल्स, ब्लैक-बोर्ड, बाउंड्री आदि मूलभूत सुविधाओं से पूर्ण हो जाएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने अधूरे कार्यों की सूची बनाकर ग्राम पंचायतों को सौंप रहा है। ताकि नई कार्ययोजना में विद्यालयों के अधूरे कार्यों को शामिल कर प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा सके।

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति की जा रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग ग्रामीण अंचल में पंचायत, नगरों में पालिका, निकाय आदि विभागों का सहयोग लिया जा रहा है। परिषदीय विद्यालयों में 70 प्रतिशत विकास कार्य हो भी गए हैं। बीएसए ने कार्यालय कंट्रोल रूम खोल कर कुछ शिक्षक, कर्मचारियों से विद्यालयों में होने वाले कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। यह कर्मी अधूरे कार्यों की सूची बना रहे है। इनमें अतिरिक्त कक्ष, बाउंड्री, फर्स, फर्नीचर आदि का कार्य अधूरा है। बीएसए कार्यालय से अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने के लिए पंचायतों में बनने वाली आगामी वित्तीय योजना में शामिल करने को प्रस्ताव भेज दिया है। ताकि वह ग्राम पंचायतों के माध्यम से विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द पूर्ण हो जाएं। बीएसए जयकरन यादव का कहना है कि अधूरे कार्यों की निगरानी कराई जा रही है। जिन विद्यालयों में कार्य अधूरे है, उन्हें जल्द पूरा कराने के लिए पंचायतों को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed