फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Exuberance at the Teej Festival; Naina wins the 'Miss Teej' title.

Bijnor News: तीज महोत्सव में नजर आया उल्लास, नैना को मिला मिस तीज का खिताब

Sat, 15 Aug 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Exuberance at the Teej Festival; Naina wins the 'Miss Teej' title.
बिजनौर पुलिस लाइन में आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में ​तीज क्वीन प्रतियोगिता की विजेता। स्रोत
- रिजर्व पुलिस लाइन में उत्साह से मनाया तीज महोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को तीज महोत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। महिला पुलिसकर्मियों और पुलिस अफसरों की पत्नियों बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मिस तीज का खिताब नैना को मिला।
उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष रिया झा के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। जिसमें तीज क्वीन, मेहंदी, नृत्य, गायन, फूलों से माला बनाना और पिन द बिंदी ऑन द ब्राइड आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तीज क्वीन प्रतियोगिता में मिस तीज का खिताब प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नैना के नाम रहा। शैला दूसरे और प्रियंका त्यागी तीसरे स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में अर्चना ने पहला, सुमन ने दूसरा और सलीना ने तीसरा स्थान हासिल किया। नृत्य प्रतियोगिता में शिवा प्रथम, प्रतिभा और बबीता द्वितीय तथा ललिता शर्मा और नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। फूलों से माला बनाने की प्रतियोगिता में रचना ने बाजी मारी, जबकि पिन द बिंदी ऑन द ब्राइड प्रतियोगिता में रितिका प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक की पत्नी रिया झा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी की पत्नी आरोही श्रीवास्तव, अंशिका दीक्षित, क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद आकांक्षा गौतम, भावना पांडेय, सांची सिंह, प्रतिभा सिंह आदि समेत पुलिस अधिकारियों की पत्नियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम ने पुलिस परिवार की महिलाओं को एक साथ मिलकर त्योहार की खुशियां साझा करने का अवसर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed