फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Extortion from mining vehicles on the highway

खनन वाहनों से दबंगों द्वारा वसूली करने से ट्रांसपोर्टरों में रोष

Sat, 09 Jan 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Extortion from mining vehicles on the highway
भागूवाला के हाइवे क्षेत्र पर खनन वाहनों की जबरन रसीद काटते जिला पंचायत ठेकेदार। - फोटो : NAZIBABAD
हाईवे पर खनन वाहनों से जबरन वसूली
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। वन विभाग चेक पोस्ट के निकट भागूवाला क्षेत्र में हाइवे पर जिला पंचायत ठेके के नाम पर खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। ट्रांसपोर्टरों ने मंडावली थाने को सूचना देकर वसूली रुकवाने की मांग की है।
जिला पंचायत द्वारा ठेका होने के नाम पर 15 से 20 व्यक्ति दो दिन से भागूवाला क्षेत्र में खनन वाहनों को रोककर बड़े वाहनों से 100 रुपए और छोटे वाहनों से 50 रुपए वसूल कर रहे हैं। वन विभाग की भागूवाला चेक पोस्ट पर अभिवहन शुल्क जमा करने के लिए आने वाले वाहनों को 15 से 20 व्यक्ति एक साथ घेर लेते हैं। हाथों में डंडे लिए जिला पंचायत ठेकेदार के व्यक्ति बताते हुए खनन वाहनों से वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ट्रांसपोर्टरों ने मंडावली के थानाध्यक्ष को हाइवे पर वाहनों को जबरन रोककर वसूली करने की सूचना दी। भागूवाला चौकी निकट होने के बावजूद जबरन वसूली नहीं रोकी जा रही। ट्रांसपोर्टरों फय्याज, अफजाल, शाबान, पंकज, इरफान का आरोप है कि जबरन वसूली करने वाले चालक-परिचालक से अभद्रता और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। शुक्रवार को एक वाहन के शीशे को भी नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरएन यादव ने स्पष्ट किया कि यह प्रशासन स्तर का मामला है। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने मामला संज्ञान में न होने की बात कही। उन्होंने तत्काल मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed