फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Extortion demand of 10 lakh; threat to set factory on fire if not paid.

Bijnor News: दस लाख रुपये की मांगी रंगदारी, नहीं देने पर फैक्टरी में आग लगाने की धमकी

Mon, 12 Oct 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Extortion demand of 10 lakh; threat to set factory on fire if not paid.
- तमंचे की बट से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। शंकलापुरी रोड स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में रेडीमेड गारमेंट्स फैक्टरी संचालक से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम न देने पर फैक्टरी में आग लगाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये देने से इन्कार करने पर आरोपी ने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर रास्ता रोका और तमंचे की बट से हमला किया। कोर्ट के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव सिंभालकी शेख निवासी शहजाद अली ने तहरीर देकर बताया कि शंकलापुरी रोड स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में रेडीमेड गारमेंट्स की फैक्टरी है। आरोप है कि न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी अनस काफी समय से दस लाख रुपये की मांग कर रहा था। रुपये नहीं देने पर आरोपी ने फैक्टरी में आग लगवाने की धमकी दी थी। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी की थी, जिसके बाद आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। दो अगस्त को सामान लेकर फैक्टरी लौट रहा था। शंकलापुरी मदरसे के पास आरोपी अनस दो अज्ञात युवकों के साथ खड़ा मिला।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने उसे रोक लिया। अनस ने तमंचा निकालकर उसके सिर पर लगा दिया, जबकि उसके साथियों ने उसे और इस्लाम को पकड़ लिया। आरोप है कि अनस ने दस लाख रुपये नहीं देने की बात कहते हुए गाली-गलौज की और लात-घूंसों से मारपीट की। जांच अधिकारी उप निरीक्षक निप्पी सिंह ने बताया कि मामले में अनस और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed