{"_id":"69dfef1d2549e6f032077a97","slug":"expressway-news-bijnor-news-c-26-1-sal1002-163482-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एक्सप्रेसवे से एक मिनट में निकले करीब 30 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एक्सप्रेसवे से एक मिनट में निकले करीब 30 वाहन
विज्ञापन
बाबरी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे चालू होने पर दूसरे दिन बुधवार लोगों में उत्साह नजर आया। एक्सप्रेसवे पर तेज गति से वाहनों की आवाजाही रही। स्थिति यह है कि एक ही दिशा में महज एक मिनट में 25 से 30 वाहन निकलते हुए देखे एक। बिना किसी अवरोध के वाहनों की आवाजाही से एक्सप्रेसवे वाहन चालकों के लिए सुगम बना हुआ है।
हालांकि, प्रतिबंध के बावजूद दोपहिया वाहन भी इस एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरते नजर आए, जो सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है। नियमों की अनदेखी कर बाइक सवार एक्सप्रेसवे का उपयोग कर रहे हैं।
अभी तक इस मार्ग पर किसी भी स्थान पर टोल वसूली शुरू नहीं की गई है, जिससे वाहन चालक बिना रुके सफर कर रहे हैं। यही वजह है कि लोग बड़ी संख्या में इस नए एक्सप्रेस पर यात्रा का अनुभव लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
गांव बंतीखेड़ा निवासी साजिद, प्रदीप, धर्म सिंह और बाबरी निवासी राजकुमार व ऋषभ का कहना है कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी, जिससे क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। उधर, एनएचएआई द्वारा जल्द ही एक्सप्रेसवे पर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा और सुरक्षा मानकों को और मजबूत किया जाएगा। फिलहाल एक्सप्रेसवे रफ्तार और सुविधा का यह नया अनुभव लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।