फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Exposing the negligence of health department

स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही उजागर

Wed, 07 Sep 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 07 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिले में टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। जिले में डिप्थीरिया के लक्षण मिलने वाले 15 मरीजों में से मात्र एक ही बच्ची का टीकाकरण किया गया था। शिशु के जन्म के बाद से टीकाकरण की प्रतिक्रिया शुरू हो जाती है, इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिप्थीरिया समेत कई बीमारियों के टीकाकरण करने का प्रावधान है। 
विज्ञापन

शासन की मंशा है कि प्रदेश का हर बच्चा स्वस्थ हो। इसमें  बच्चों का टीकाकरण प्रमुख कड़ी है। बच्चों के जन्म लेते ही टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम, आशा और अन्य स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ लगा है। टीम के सदस्य गांव-गांव जाकर नवजात शिशुओं को डिप्थीरिया व अन्य बीमारियों के टीके लगाता है। जिले में डिप्थीरिया के 15 मरीज  मिले हैं। नगीना के मोहल्ला मीर का सराय की सोफिया, गांव आलोपुर के सुबहान, आलोपुर गंगा की इकरा परवीन, कोतवाली देहात के गांव कमरूद्दीन का मुंतजीम, बेरखेड़ा की यीशा, जलीलपुर  के गांव सदाबाद को मोहम्मद शाहिब, नगीना देहात के गांव शादीपुर का रिहान, नजीबाबाद के गांव जालपुर छोटी का उवैशी व ज्वालीलाल की दीपिका, चांदपुर के मोहल्ला चिम्मन का सुबहान, नहटौर के गांव अलीनगर की अरतजा, कोतवाली के गांव अलीपुर जट का जुनैद व भोगनवाला की नाजिया तथा हल्दौर के गांव मुबारकपुर पोटा  की अंशिका में डिप्थीरिया के लक्षण मिले थे। हालांकि इन 15 बच्चों में से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिर्फ अलीनगर की अरतजा की ही टीकाकरण हुआ था, बाकी के 14 बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ था। उधर, सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि टीकाकरण में अगर जांच में किसी की लापरवाही पाई गई तो कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed