{"_id":"5c018e96bdec2241c7692655","slug":"explosions-in-the-tank-of-alkohal-plant-of-sugar-mill-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल के एल्कोहल प्लांट के टैंक में धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल के एल्कोहल प्लांट के टैंक में धमाका
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
धामपुर चीनी मिल के एल्कोहल प्लांट में लगी आग को बुझाते कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में धामपुर चीनी मिल के एल्कोहल प्लांट में दो लाख लीटर क्षमता वाले टैंक में शुक्रवार दोपहर तेज धमाके के साथ आग लग गई। विस्फोट से टैंक की छत हवा में उड़ गई। हादसे के बाद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टैंक में लगी आग पर काबू पाया जा सका। टैंक पूरी तरह से खाली था। इस टैंक को पिछले दस महीने से प्रयोग नहीं किया जा रहा था। बंद टैंक में गैस बनने के कारण हादसा हुआ।
चीनी मिल के जीएम प्रशासन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जिस समय टैंक में विस्फोट हुआ वह केमिकल प्लांट में ही मौजूद थे। धमाके की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी प्लांट से बाहर निकल आए। मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान, सुरक्षा अधिकारी जेपी गोस्वामी, एचआर प्रभारी सुदर्शन कुमार आदि मौके पर पहुंचे और टीम के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। अधिकारियों की सूचना पर धामपुर दमकल यूनिट ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एसके राय ने जब टैंक में लगी आग पर काबू पा लिया तो उन्होंने फोन कर जनपद के विभिन्न स्थानों से आ रहीं दमकल विभाग की अन्य यूनिटों को रास्ते से ही लौटा दिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि टैंक एल्कोहल से खाली था। लेकिन उसका ढक्कन बंद होने के कारण सूर्य की तेज किरणों से टैंक के भीतर गैस बन गई, जिसके कारण विस्फोट के साथ आग लगी।
बायलर फटने की अफवाह से किसानों में दहशत
एल्कोहल प्लांट के टैंक में हुए विस्फोट से चीनी मिल में गन्ना तौल कराने आए किसानों में भी अफरातफरी मच गई। मिल में तौल कराने आए किसानों में यह अफवाह दौड़ गई कि मिल के वॉयलर फट गया है और कई श्रमिकों की जान खतरे में है। लेकिन जब उन्हें वास्तविकता की जानकारी हुई तो उन्होंने राहत की सांस ली। किसानों ने कहा कि चीनी मिल में आए दिन कहीं न कहीं इस प्रकार के हादसे होने के कारण अब परेशानी होने लगी है।