फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Explosion in the firecracker factory in Bijnor, panic area

बिजनौर में फैक्टरी में धमाकों से दहल गया इलाका

Thu, 08 Apr 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Explosion in the firecracker factory in Bijnor, panic area
बिजनौर में जोधूवाला रोड पर पटाखा फैक्टरी में आग लगने से जला सामान। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। नौआबाद-जोधूवाला रोड पर पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद एक के बाद एक कई धमाके हुए। इन धमाकों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। मकान से उठी आग की लपटें और धुएं का गुब्बार उठता देख आसपास बन रहे मकानों में काम कर रहे लोग सहम गए। लोगों ने घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी। फैक्टरी के गेट पर ताला लगाया गया था, ताकि अंदर क्या हो रहा है किसी को पता न चले।
विज्ञापन

गांव फतेहपुर नौआबाद बिजनौर से सटा है। चक्कर रोड से कटकर एक रास्ता गांव जोधूवाला को जा रहा है। इस रास्ते पर सड़क किनारे नई कॉलोनी काटी जा रही हैं। कॉलोनी में कुछ मकान बन गए हैं। कुछ मकान बनाने की तैयारी हैं। बृहस्पतिवार को कई मजूदर व मिस्त्री मकान बनाने में लगे थे। कॉलोनी मे रहने वाले बाकी लोग अपने कामकाज में लगे थे। दोपहर करीब पौन बजे एक मकान से अचानक आग की लपटें उठने लगी और एक के बाद एक कई धमाके हुए। धमकों की आवाज इतनी तीव्र थी कि पूरा इलाका दहल उठा। देखते ही देखते मकान से ऊंची-ऊंची आग की लपटें और धुएं का गुब्बार उठने लगा। लोगों ने आग बुझाने को कंट्रोल रूम को सूचना दी और कुछ ही समय में अग्निशमन के साथ अधिकारियों की टीम दौड़कर मौके पर पहुंच गई। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना ने प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं दूसरी प्रशासनिक अधिकारी जांच का हवाला देते हुए इन सवालों से बचते नजर आए।
विज्ञापन

बाहर ताला, अंदर आतिशबाजी
आसपास के लोगों का कहना है कि उन्हें मालूम ही नहीं था कि मकान में क्या हो रहा है। आग लगने के बाद उन्हें पता चला कि यहां आतिशबाजी की अवैध फैक्टरी चल रही थी। यह भी बताया कि मुख्य गेट पर ताला लगा था, इस कारण किसी के अंदर होने का किसी को अंदाजा तक नहीं था। हालांकि घटना के कुछ समय तक कोई कुछ बताने को तैयार ही नहीं था। यह फैक्टरी कब से चल रही थी, इस बारे में भी कोई कुछ नहीं बता पाया। लोगों का कहना था कि जिस मकान में आग लगी है, वह दो साल पहले ही बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूसुफ ने किराए पर लिया था मकान
जिस मकान में आतिशबाजी की अवैध फैक्टरी चल रही थी, वह नहटौर के मोहल्ला तीरगारान निवासी आबिद का है। आबिद ने ये मकान बनाया था। आबिद से यूसुफ ने मकान किराए पर ले रखा है। मकान से 100 गज की दूरी पर बने दो-तीन मकानों के पास यूसुफ की आतिशबाजी की फैक्टरी है। पर मकान किराए पर लेकर वह यहां आतिशबाजी बनवा रहा था। पिछले डेढ़ साल से ये आतिशबाजी बन रही थी। गुपचुप तरीके से आतिशबाजी बनाने का ये खेल चल रहा था। किसी को भी आतिशबाजी बनाने की कानों कान खबर नहीं थी। बताया जा रहा है कि सारा खेल यूसुफ के कहने पर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed