{"_id":"68d97f68df136b2abf0d846a","slug":"explosion-in-firecracker-factory-four-workers-injured-bijnor-news-c-27-1-bij1007-161405-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, चार श्रमिक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, चार श्रमिक झुलसे
Mon, 29 Sep 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
नहटौर क्षेत्र के गांव सीकरी खुर्द के जंगल पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद टूटा टिन शेड़। संवाद
नहटौर। गांव सीकरी खुर्द के जंगल में संचालित पटाखा फैक्टरी में रविवार सुबह 7:30 बजे बारूद में विस्फोट हुआ और आग लग गई। इस दौरान तीन धमाके हुए जिनकी आवाज भी दस किलोमीटर दूर तक सुनी गई। हादसे में चार श्रमिक झुलस गए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
ग्राम कुम्हारपुरा निवासी अजय कुमार के खेत में पाडला निवासी भूदेव ने पटाखा फैक्टरी लगा रखी है। रविवार सुबह बारूद में घर्षण के कारण धमाका हो गया और आग लग गई। हादसे में आशीष (20) पुत्र पूरन सिंह व बालेश कुमार (24) पुत्र सुखवीर सिंह निवासी किशनपुर भोगन, अरुण कुमार (24) पुत्र बिजेंद्र सिंह, रतिराम (55) पुत्र रूपचंद निवासी पाडला घायल हो गए।
आग से फैक्टरी में काम कर रहे अन्य श्रमिकों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचेे लेकिन फैक्टरी से निकलती आग की लपटों व धुएं के गुबार को देख कोई फैक्टरी तक जाने का साहस नहीं जुटा पाया। एसडीएम धामपुर स्मृति मिश्रा व एएसपी अमित किशोर श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे तथा घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।