फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Explained the process of making fertilizer compost

Bijnor News: उर्वरक खाद बनाने की प्रक्रिया को समझाया

Fri, 06 Jan 2023 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Explained the process of making fertilizer compost
नगीना में कृषि विज्ञान अनुसंधान केंद्र के शैक्षिक भ्रमण के दौरान जानकारी लेते कोतवाली देहात के ? - फोटो : BIJNOR
कोतवाली देहात। केएस चिल्ड्रन एकेडमी के छात्रों ने नगीना स्थित कृषि विज्ञान अनुसंधान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आधुनिक कृषि के बारे में जाना तथा उर्वरक खाद बनाने की प्रक्रिया को प्रयोग के साथ समझा।
विज्ञापन

शुक्रवार को केएस चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र-छात्राओं के एक दल ने कृषि विज्ञान अनुसंधान केंद्र नगीना का भ्रमण किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ शिवानी ने छात्र छात्राओं को फसल चक्र तथा स्ट्राबेरी की खेती के बारे में बताया। छात्र छात्राओं ने मशरूम और गेहूं की प्रजातियां, उसके उत्पादन के बारे में विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए फसल चक्र और मौसम से संबंधित कई प्रश्नों का उत्तर विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। कृषि विशेषज्ञ के के सिंह ने मिट्टी की उर्वरता और खाद के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में गन्ने की पैदावार अधिक मात्रा में होती है। उन्होंने गन्ना उत्पादन के आधुनिक साधन भी छात्रों को समझाएं। डॉ प्रतिभा सिंह ने जैविक खाद बनाने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक प्रयोग कर समझाया। इस दौरान मीनाक्षी दीक्षित, दीपक कुमार, सत्यम चौधरी, दीक्षा अधरान, हिमानी सैनी, रूमा चौधरी, विशाल त्यागी, ऋषभ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed