{"_id":"5fd269218ebc3e3d5a44dfce","slug":"exercise-to-build-road-connecting-shukratirtha-started-bijnor-news-mrt5149955170","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रतीर्थ को जोड़ने वाली सड़क की आस जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रतीर्थ को जोड़ने वाली सड़क की आस जगी
विज्ञापन
शुक्रतीर्थ को जोड़ने वाली सड़क बनाने की कवायद शुरू
बिजनौर। डैबलगढ़ में पीपे का पुल के पार शुक्रतीर्थ को जोड़ने के लिए सड़क बनाने की आस जग गई है। जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सड़क बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अफसरों से जमीन का सर्वे करने को कहा है। अफसरों की टीम जमीन का सर्वे करने में जुट गई है। यह भी देखा जा रहा है कि जहां सड़क बननी है वह क्षेत्र हस्तिनापुर सेंक्चुरी में तो नहीं आता।
मंडावर क्षेत्र के खादर के किसानों की मदद के लिए डैबलगढ़ में 800 मीटर पीपे का पुल बनाया गया है। यह पुल 209.86 लाख की लागत से बना है। इस पुल के बनने से गंगा खादर के एक दर्जन गांवों के लोग गंगा पार खेती करने के लिए आसानी से जा सकेंगे। अब तक ये किसान अपनी जान हथेली पर रखकर खेती करने के लिए गंगा पार जाते थे। बरसात में गंगा उफान पर होने पर उन्हें भारी दिक्कत उठानी पड़ती है। दो नावों को जोड़कर उसमें ट्रैक्टर व चारे से लदी बुग्गी रखकर लाते थे। कई लोग गंगा में डूब भी चुके हैं।
कई सालों से डैबलगढ़ में गंगा पर पुल बनवाने की मांग हो रही थी। बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने पुल का उद्घाटन करके गांव वालों को यह सौगात दी। इसके बाद पुल पर आवाजाही शुरू हो गई है। इस पुल के पार सड़क बनने से शुक्रतीर्थ की दूूूरी पांच किलोमीटर रह जाएगी। मुजफ्फरनगर की दूरी 30 किलोमीटर कम होगी। गांव वालों ने पुल पार सड़क बनाने की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने भी इसका बीड़ा उठाया।
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने लोनिवि के अफसरों से कहा है कि वे पुल के पार जमीन का सर्वे करके उन्हें बताएं कि कितनी लंबी सड़क बनाई जानी है। सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने भी कहा है कि सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों की दिक्कत काफी कम होंगी और पुल सीधा शुक्रतीर्थ से जुड़ जाएगा।
इसके बाद अफसरों की टीम जमीन का सर्वे करने में जुट गई है। यह देखा जा रहा है कि जिस इलाके में सड़क बननी है वह हस्तिनापुर सेंक्चुरी में तो नहीं आ रहा है। अगर ऐसा हुआ तो सड़क बनाने में दिक्कत होगी। टीम सर्वे करके अपनी रिपोर्ट मंत्री को देगी।
करा रहे हैं सर्वे
पीडब्लूडी के एक्सईएन सुनील सागर के मुताबिक पीपे के पुल के पार सड़क बनाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है।