{"_id":"58728a434f1c1b1529ba847c","slug":"executive-engineer-of-the-attitude-of-indignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता के रवैये से आक्रोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता के रवैये से आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में पीडब्लूडी के कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता के रवैये पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने कहा कि अधिकारी के दबाव में पुलिस भी कर्मचारियों को तंग कर रही है।
सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, नीरज, रामचरन, विजयपाल, पितांबर, इंदर सिंह, आरडी शर्मा, सोनू, अश्वनी कुमार आदि ने बताया कि अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल के रवैये से तंग आकर कर्मचारियों ने 22 दिन तक आंदोलन किया था। इस मामले में चीफ इंजीनियर अनीस अहमद के मेरठ के आदेश पर अधिशासी अभियंता की जांच भी हुई थी। इन कर्मचारियों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने एक्सईएन सुधीर अग्रवाल का स्थानांतरण लखनऊ के लिए कर दिया गया था। शनिवार को विभाग के कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एक्सईएन ने पुलिस को झूठी शिकायत कर कई कर्मचारियों का उत्पीड़न कराया, जबकि कर्मचारियों का कोई भी दोष नहीं है। इस संबंध में एक्सईएन सुधीर कुमार अग्रवाल ने लगे आरोपों को मनगढंत बताया। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि सुधीर कुमार अग्रवाल के स्थानांतरित हो जाने के बाद अमरोहा के पीएमजेएसवाई के एक्सईएन को धामपुर डिवीजन का कार्यभार सौंपने के आदेश चीफ इंजीनियर ने किए हैं। उन्होंने अफसोस जाहिर किया कि शासन से ट्रांसफर होने के बावजूद एक्सईएन सुधीर अग्रवाल यहां से चार्ज नहीं छोड़ रहे हैं। उधर, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मुनीषचंद शर्मा ने कहा कि पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीडब्लूडी डिवीजन में पहुंची थी।
पुलिस ने किसी कर्मचारी और अधिकारी का उत्पीड़न नहीं किया।