फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Excited by voting for the first time

पहली बार वोट देकर हुए उत्साहित

Fri, 12 Apr 2019 12:26 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Fri, 12 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Excited by voting for the first time
पहली बार मतदान करने के बाद स्याही का निशान दिखाते युवती। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में लोकसभा चुनाव में युवाओं में मतदान करने को लेकर बहुत उत्साह रहा। पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदान के बाद अपनी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालते रहे। युवाओं ने अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। बिजनौर लोकसभा की बिजनौर और चांदपुर विधानसभा सीट पर पहली बार मतदान करने वाले करीब 15 हजार युवा मतदाता थे। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही युवाओं में उत्साह रहा। अधिकतर युवाओं ने सुबह दस बजे तक ही मतदान कर दिया। कुछ युवाओं ने तो मतदान केंद्र परिसर में ही उंगली पर लगी स्याही के साथ फोटो खींचे और सोशल मीडिया पर डाले।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों और पड़ोसियों खासकर वृद्धों के वोट डलवाने में मदद की। युवाओं ने वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए खूब मेहनत की। पहली बार वोट डालने आईं वैशाली, शगुन, श्रृष्टि का कहना था कि मतदान से ही लोकतंत्र की पहचान है। कहा कि वोट डालने पर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। ऐसा लग रहा है कि जैसे कि समारोह में हिस्सा लिया हो। मतदान करना सभी का दायित्व है। पहली बार वोट डालने के बाद गरिमा, आकांक्षा, राधिका, रिहान, नादिरा आदि भी उत्साहित नजर आईं। वोट डालने के बाद वे अपने परिजनों को भी वोट डलवाने के लिए लाने की बात कहते रहे। गरिमा ने कहा कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही वोट बनवाया था। उम्मीद नहीं थी कि पहली ही बार में वोटर लिस्ट में उनका नाम आ जाएगा। देहात में भी युवाओं में वोट डालने को लेकर बहुत      उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed