फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Excessive heat and unannounced cut of electricity became a problem

भीषण गर्मी और बिजली की अघोषित कटौती बनी मुसीबत

Fri, 19 Jun 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Excessive heat and unannounced cut of electricity became a problem
भीषण गर्मी और बिजली की अघोषित कटौती बनी मुसीबत
विज्ञापन

बिजनौर। लोगों की बार बार बिजली आने जाने सें नींद उड़ी है। बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल हैं। किसानों की फसलें सूख रही हैं। निगम अधिकारी लोकल फाल्ट होने पर बिजली कट करने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

जिला मुख्यालय की कई कॉलोनियों तथा मोहल्लों में न तो बिजली के आने का कोई समय है तथा न ही जाने का कोई समय है। उमस भरी गर्मी में भरी दुपहरी में तथा रात में समय बेसमय बिजली गुल हो जाना आम हो गया है। सूबे के ऊर्जामंत्री ने गर्मी शुरू होने से पहले क्षमता के अनुसार बिजलीघर अपडेट करने को कहा था। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। शहर के तीन बिजलीघर आवास विकास, बुखारा तथा रामपुर बकली में आवास विकास की हालत सबसे बदतर है। आवास विकास निवासी अमित कुमार, केसी शर्मा आदि का कहना है कि बिजली घर पर लोड अधिक है। कनेक्शन बढ़ रहे हैं। बिजलीघर की क्षमता नहीं बढ़ी है। सप्लाई घंटा दो घंटा आती है फिर गायब हो जाती है। दिन रात यही क्रम चलता है। अधिकारी सुनते नही हैं। साकेत, इंदिरा विहार, नई बस्ती आदि कॉलोनी भी कमोबेश बिजली के आने जाने का सिलसिला रहता है। बिजली की कटौती से किसान भी परेशान हैं, रामपुर बकली बिजली घर से जो गांव जुडे़ हैं, वहां किसान ट्यूबवेल चलाता है। पानी खेत तक पहुंचती नहीं कि बिजली गायब हो जाती है। किसान की फसलों को पानी की सख्त जरूरत है। हरवीर सिंह बताते हैं कि निगम ने कनेक्शन तो खूब दे दिए पर क्षमता नहीं बढ़ी है। वहीं, एसडीओ राहुल गौतम का कहना है कि शहर में 27 घंटे बिजली आ रही है। आज किसी भी बिजलीघर पर कोई कटौती नहीं हुई है। गर्मी में खपत बढ़त जाती है। फाल्ट होने पर शटडाउन लेने से बिजली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed