फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Excellent scientific thinking shown in model making

मॉडल बनाने में दिखाई उत्कृष्ट वैज्ञानिक सोच

Tue, 01 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Excellent scientific thinking shown in model making
मॉडल बनाने में दिखाई उत्कृष्ट वैज्ञानिक सोच
विज्ञापन

नजीबाबाद। अलफलाह इस्लामिक एकेडमी की विज्ञान प्रदर्शनी को निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच की दृष्टि से शानदार उपलब्धि बताया।
अलफलाह इस्लामिक एकेडमी की प्रधानाचार्य कारी अथहर के नेतृत्व में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच दिखाते हुए कई रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत किए। पर्यावरण प्रदूषण, जल संरक्षण, पृथ्वी चक्र ,शारीरिक संरचना और वैज्ञानिक सोच पर आधारित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। निर्णायक मंडल के पूर्व प्रधानाचार्य एजाजुल हसन जैदी, सेवानिवृत्त शिक्षक सईदुद्दीन ने स्कूल प्रबंधक मुफ्ती मोहम्मद अरशद की उपस्थिति में प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
नर्सरी से कक्षा आठ तक विभिन्न रूपों में प्रदर्शित मॉडल में ग्रुप-1 में अहमद तनवीर अफवाह द्वारा तैयार मॉडल लैंड वाटर एंड एयर ट्रांसपोर्टेशन को प्रथम स्थान मिला। ग्रुप-2 में नायाब, अयाज, अनम, इरफान, सिदरा के मॉडल सुन्नाह ऑफ ड्रिंकिंग, ग्रुप-3 में अमारा के मॉडल सोलर पावर सिस्टम, ग्रुप-4 में ऐना, ईसा, हीरा, गुलसबा, फैमिज, अल्तमश, मुआज, रय्यान, अबूजर के मॉडल स्पेस शटल और असलम, अलिशबा, अबूजर के मॉडल एटॉमिक बॉम ब्लास्टिंग को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

ग्रुप-5 में अलीशा, जैनब, मलीहा, अफीफा के मॉडल वाटर फाउंटेन और ग्रुप-6 में आलिया और इरम के मॉडल वाटर डैम और रिताज और मरियम के मॉडल सेटेलाइट कम्युनिकेशन को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला। विज्ञान प्रदर्शनी आयोजन में शिक्षिकाओं सदफ परवीन, रफत, सोफिया, राहिला, शबनम, शबाना, गुलनाज, असना, कारी मो.अथहर, मुफ्ती मो.अली, मो. आमिर, मो. शाहिद का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed