फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Examinations of council schools will start from March 20

Bijnor News: बिजनौर - 20 मार्च से शुरु होगी परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं

Thu, 02 Mar 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Examinations of council schools will start from March 20
- जिले भर के स्कूलों में मौखिक और लिखित परीक्षाओं का होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराने के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है। 24 मार्च से शुरु होने वाली वार्षिक परीक्षा में ढाई लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 31 मार्च को सभी परिषदीय विद्यालयों में उत्सव की तरह परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।
जनपद में करीब 2119 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें 1354 प्राइमरी, 376 उच्च प्राथमिक तथा 389 कंपोजिट परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में करीब ढाई लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। जिला समन्वयक विवेक बंसल के अनुसार परिषदीय विद्यालयों में 20 मार्च से 24 मार्च 2023 तक मौखिक एवं लिखित परीक्षाएं होंगी। 26 से 30 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एवं परीक्षाफल तैयार करने का कार्य किया जाएगा। सभी विद्यालयों में 31 मार्च को परीक्षाफल की घोषणा कर रिजल्ट वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


दो पाली में होगी परीक्षाएं
प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक
द्वितीय पाली अपराह्न 12.30 बजे से 2.30 बजे तक

------ कोट
विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं कराने की समय सारिणी जारी हो गई। प्राप्त निर्देशों के अनुसार वार्षिक परीक्षा कराने की तैयारी कराई जा रही है। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं - जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed