फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Examination starts in council schools from today

परिषदीय विद्यालयों में आज से परीक्षा शुरू

Mon, 21 Mar 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Examination starts in council schools from today
परिषदीय विद्यालयों में आज से परीक्षा शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों का मौखिक परीक्षा होगी, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गृह शिल्प की परीक्षा होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में दो लाख छह हजार पांच सौ सत्तर छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे।
कोरोना संक्रमण के चलते प्राथमिक विद्यालयों से लेकर कॉलेजों में पढ़ाई का कार्य बाधित रहा। कोरोना संक्रमण कम होने पर स्कूलों को खोला गया है। इस बार परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा कराने की पूरी तैयारी कर ली है। चालू शैक्षिक सत्र में होने वाली कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा मौखिक होगी। जबकि कक्षा दो से पांच तक के छात्रों की वार्षिक परीक्षा लिखित एवं मौखिक होंगी। कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं लिखित होंगी। प्रश्न पत्र लिफाफों में बंद कर स्कूल भिजवाने का कार्य किया जा रहा है। परिषदीय विद्यालयों में होने वाली वार्षिक परीक्षाएं 22 मार्च से आरंभ होकर 26 मार्च तक होंगी। प्रथम पाली 9.30 बजे से 11.30 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली 12.30 बजे से 2.30 बजे तक होगी। पहले दिन मौखिक व गृह शिल्प की परीक्षाएं होंगी। वार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी। लिखित परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षाएं 22 मार्च से 26 मार्च होंगी। परीक्षाओं की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। पहले दिन मौखिक एवं गृह शिल्प की परीक्षा होगी। सभी स्कूलों में लिफाफों में बंद पेपर पहुंच जाएंगे - जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed