फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Exaltation of the Holy Women at the twirled

होली की उमंग में थिरकीं महिलाएं

Thu, 17 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 17 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Exaltation of the Holy Women at the twirled
नजीबाबाद में होली उत्सव मनाते एक-दूसरे को गुलाल लगातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में  महिलाओं ने होली का उल्लास मनाते हुए एक दूसरे को गुलाल से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन


एमडीकेवी मार्ग पर स्थित मंजू वर्मा के आवास परिसर में होली उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर आयशा सिद्दीकी ने कहा होली जीवन में खुशियों की बहार लेकर आता है। उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाते हुए त्योहार मनाने की सलाह दी। सुमन वर्मा ने इस पर्व पर आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाने की बात कही।


मंजू वर्मा ने होली की परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हुए होली मिल जुल कर मनाने की सलाह दी। सुनीता प्रजापति और चारू छाबड़ा ने होली के गीत गाए। होली गीतों पर थिरकते हुए महिलाओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल से सराबोर कर दिया। इसमें महिलाओं ने होली के परंपरागत पकवान को चखकर आनंद लिया। इस मौके पर रवेल कौर, नईम आरा, रेखा, अनुराधा, स्वर्णा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed