फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   EVMs arrived from Maharashtra and Rajasthan

महाराष्ट्र और राजस्थान से पहुंची ईवीएम, चुनाव का इंतजार

Mon, 22 Nov 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
EVMs arrived from Maharashtra and Rajasthan
महाराष्ट्र और राजस्थान से पहुंची ईवीएम
विज्ञापन

बिजनौर। यूं तो अभी चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख तय नहीं की है, फिर भी जिले में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। महाराष्ट्र और राजस्थान से ईवीएम मंगाई जा चुकी हैं, जिनकी तकनीकी जांच चल रही है। सुरक्षा इंतजाम को बनाने के लिए जिले को 249 सेक्टर में बांटकर प्रभारी तैनात कर दिए गए हैं।
जिले में आठ विधानसभा सीट हैं। फरवरी या मार्च में चुनाव होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में ज्यादा समय भी नहीं रह गया। जिसके चलते पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। चुनाव कराने के लिए सबसे पहले ईवीएम का इंतजाम किया गया। कुछ ईवीएम जिले में पहले ही रखी हुई थी। बाकी महाराष्ट्र और राजस्थान से मंगाई गई हैं। चार हजार से अधिक ईवीएम मंगाकर सुरक्षित रख ली गई हैं। इंजीनियर ईवीएम की तकनीकी जांच में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

बढ़ गए 29 मतदान केंद्र
जिले में इस बार 29 मतदान केंद्र बढ़ गए हैं। 1671 मतदान केंद्रों के 3111 बूथों पर मतदान होगा। अबकी बार 117 बूथ भी बढ़े हैं। इन बूथों पर पानी, बिजली, शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाएं है या नहीं, इसके लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जिन बूथों पर कमी है, उनमें सुधार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाए गए हैं 249 सेक्टर
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए 249 सेक्टर में जिले को बांट दिया गया है। अबकी बार सेक्टर में भी बढ़ोतरी की गई है। सभी थानों को तीन तीन कलस्टर में विभाजित कर तैयारियां की गई हैं। थानेवार सेक्टरों को तीन-तीन कलस्टर में बांट दिया गया है। सेक्टर पर प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है।
हर बूथ का होगा अलग रजिस्टर
आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर व्यवस्थाओं में थोड़ा फेरबदल किया गया है। अबकी बार हर बूथ पर अलग रजिस्टर किया जा रहा है, जिसमें बूथ पर मतदाताओं की संख्या, शस्त्र लाइसेंस की संख्या, चुनावी विवादों का ब्योरा और अन्य जानकारी अंकित की जाएगी। जिससे बूथ की सभी गतिविधियां मालूम हो सकें।

वर्जन
चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। राजस्थान और महाराष्ट्र से ईवीएम मंगाई गई हैं, कुछ पहले से ही अपने यहां थी। ईवीएम की पहली जांच चल रही है।
- विनय सिंह, एडीएम प्रशासन
चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जिले को 249 सेक्टर में बांटकर प्रभारी तैनात कर दिए गए हैं। थानेवार तीन-तीन कलस्टर बनाए जा चुके हैं। जल्द ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची तैयार कर ली जाएगी।
- डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed