फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Everyone is boiling to avenge the martyrs

शहीदों का बदला लेने के लिए हर ओर है उबाल

Fri, 19 Jun 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Everyone is boiling to avenge the martyrs
नजीबाबाद में चीन का पुतला फूंकते बार एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : NAZIBABAD
शहीदों का बदला लेने के लिए हर ओर है उबाल
विज्ञापन

बिजनौर/स्योहारा। एक्स सर्विस मैन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शहीद हुए 20 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
जिलाध्यक्ष केशव सिंह ने कहा कि हमारी सेना हर समय चीन की सेना का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। आह्वान किया कि चीन की सेना से निपटने का काम केवल सेना का ही नहीं है, जनता का भी कर्तव्य है कि वह चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए उसके बनाए सभी उत्पादों का बहिष्कार करें। यही हमारे जांबाज सैनिकों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान सीताराम राणा, अजय सिंह फौजी, अनिल शर्मा, केपी सिंह, महेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं स्योहारा में उवैदुर्रमान ने सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सीमा पर मौजूद सैनिकों का उत्साह बढ़ाने के चीनी उत्पादों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाना चाहिए। रोटरी क्लब अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा का कहना है कि जनता भी कर्तव्य बन जाता है कि वह चीनी उत्पादों का बहिष्कार करें। भाजपा मंडल अध्यक्ष नैपाल सिंह ने भी चीन के हर प्रकार के उत्पादन का पूर्ण बहिष्कार करने की बात कही। व्यापारी नेता अरुण कुमार वर्मा ने दुकानदारों से अपील की है कि सभी दुकानदार अपने संस्थानों के बाहर लिख कर लगा दें कि यहां चीन के समान की बिक्री नहीं होती है।

नजीबाबाद में चीन का पुतला फूंकती जय भारत मंच की महिलाएं।

नजीबाबाद में चीन का पुतला फूंकती जय भारत मंच की महिलाएं।- फोटो : NAZIBABAD

अफजलगढ़ के गांव विजयनगर में चीन के राष्ट्रपति की अर्थी निकालते भूतपूर्व सैनिक।

अफजलगढ़ के गांव विजयनगर में चीन के राष्ट्रपति की अर्थी निकालते भूतपूर्व सैनिक।- फोटो : BIJNOR

कालागढ़ में शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देते नगरवासी।

कालागढ़ में शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देते नगरवासी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed