फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Every unit is getting ration less than one kilo

हर यूनिट पर आधा किलो का चढ़ावा चढ़ता है राशन डीलर को

Mon, 27 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Every unit is getting ration less than one kilo
हर यूनिट पर आधा किलो कम मिल रहा राशन
विज्ञापन

बिजनौर। राशन डीलरों को हर यूनिट पर आधा किलो अनाज का चढ़ावा चढ़ाना एक अघोषित नियम बन चुका है। राशन डीलर की ऐसी कई वीडियो सामने आ चुकी हैं जिनमें वे राशन की कालाबाजारी की बात स्वीकार कर चुके हैं। जनता ने भी ऐसे लोगों की कई बार शिकायत की है। इन राशन डीलरों के खिलाफ तो कार्रवाई हो जाती है लेकिन कार्रवाई राशन डीलर से आगे किसी सरकारी कर्मचारी तक आज तक नहीं पहुंची है।
जिले में करीब छह लाख राशन कार्ड धारक हैं। इनमें अंत्योदय कार्डधारक करीब 20 हजार हैं। अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलो अनाज दिया जाता है। बाकी कार्ड धारकों को परिवार के प्रति सदस्य के हिसाब से पांच किलो अनाज दिया जाता है। इसमें तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल दिया जाता है। लेकिन गरीबों को यह अनाज अक्सर पूरा नहीं दिया जाता है। राशन डीलर हर कार्ड पर आधा किलो अनाज का चढ़ावा जनता से लेते हैं। खुद कई बार राशन डीलर भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं। उनकी ऐसी कई वीडियो भी वायरल हो चुकी हैं। वे कहते नजर आते हैं कि उन्हें ऊपर से ही कम अनाज मिलता है। राशन डीलरों पर अब भी गरीबों के अंगूठा का निशान लगवाकर उन्हें राशन न देने की शिकायतें आती रहती हैं। लॉकडाउन शुरू होने से पहले भी मेरठ की चुंगी के पास जब पूर्ति विभाग के अफसर एक मामले की जांच करने गए थे तब कार्ड धारकों ने भी अफसरों को हर कार्ड पर आधा किलो अनाज की कटौती की बात कही थी। उस राशन डीलर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। लेकिन हर राशन डीलर और हर कार्ड की राशन वितरण की कटौती पर नजर रखना अफसरों के लिए भी बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार के अनुसार राशन डीलरों को पूरा अनाज दिया जाता है। वे कभी कम राशन देने की शिकायत नहीं करते हैं। जनता को राशन पूरा न देने पर ऐसे राशन डीलरों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। समय समय पर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed