फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Every eligible should get the benefit of Pradhan Mantri Svanidhi Yojana: CDO

हर पात्र को मिले प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ:सीडीओ

Mon, 05 Jul 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Every eligible should get the benefit of Pradhan Mantri Svanidhi Yojana: CDO
हर पात्र को मिले प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ: सीडीओ
विज्ञापन

बिजनौर। सीडीओ केपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 15 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम संकल्प से सिद्धि तक में लाभान्वित करना है। इसके लिए नगर पालिकाओं के ईओ व बैंकर्स कोई कसर न छोड़ें।
सीडीओ केपी सिंह ने विकास भवन में बैठक में सभी ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित करना है ताकि वे स्वरोजगार बढ़ा सकें। शासन द्वारा योजनांतर्गत लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसको शत प्रतिशत रूप से पूरा कर स्ट्रीट वेंडर्स को स्वरोजगार के लिए बैंकों से धनराशि उपलब्ध कराई जानी है। उन्होंने एलडीएम जोगिंदर ग्रोवर को निर्देश दिए कि पीएम स्वनिधि योजना से संबंधित अधिशासी अधिकारी नगर निकाय द्वारा अनुमोदित जो भी आवेदन पत्र ऋण के लिए बैंकों को उपलब्ध कराए जाएं, उन्हें शत प्रतिशत रूप से धनराशि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार का इस कार्य में विलंब न करें।
विज्ञापन

सीडीओ ने समीक्षा करते हुए पाया कि शासन द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 14 हजार 236 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष वर्तमान तक नौ हजार 183 वेंडर्स को ऋण स्वीकृत कर वितरित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दूसरी बार में चार हजार 281 लाभार्थियों को 20-20 हजार रुपये का ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed