{"_id":"63b1b50fed6a3674e86c17c1","slug":"evergreen-songs-echoed-to-welcome-the-new-year-nazibabad-news-mrt6201363161","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नववर्ष पर आयोजित हुई गीतों भरी शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नववर्ष पर आयोजित हुई गीतों भरी शाम
विज्ञापन
Evergreen songs echoed to welcome the new year
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। नये साल के स्वागत में आइडियल सिंगिंग एकेडमी गीतों भरी शाम आयोजित की। सदाबहार गीतों से नववर्ष का गायकों ने अभिवादन किया।
ऑल इंडिया सिंगिंग एकेडमी की ओर से गायक हसीन खां एड.के आवास पर गीतों भरी शाम आयोजित की गई। नववर्ष के स्वागत में एकेडमी के कलाकारों ने सदाबहार फिल्मी गीत से समा बांधा। हसीन खां ने नववर्ष की शुभकामना देते हुए सबके जीवन में नए साल में खुशियां और समृद्धि की कामना की।
गीतों भरी शाम में हसीन खां ने यारी है ईमान मेरा यार मेरी जिंदगी..., शमशाद अहमद ने ना झटको जुल्फ से पानी ये मोती फूट जायेंगे.., अनीस खां ने यहाँ में अजनबी हूँ मैं जो हूँ बस वही हूं.., शादाब जफर ने हो आज मौसम बड़ा बेईमान है.., नाजिश खां ने क्या हुआ तेरा वादा वो कसम वो इरादा.. गीत प्रस्तुत कर समा बांधा।
शादाब जफर शादाब के संचालन में आयोजित गीतों भरी शाम में डॉ.तलत ने मेरे नैना सावन भादो फिर भी मेरा मन प्यासा.., जुल्फुकार अहमद ने बार-बार देखो, हजार बार देखो.. नग़मे पेश कर नये साल का स्वागत किया। कार्यक्रम में मसूद अहमद, मजाहिर हुसैन, अहमद शम्सी, महफूज, शादाब, कफील खां आदि लोग मौजूद रहे।