{"_id":"5fd7b4a98ebc3e3e811d1bb8","slug":"even-after-arresting-the-leaders-the-supporters-demonstrated-bijnor-news-mrt515617937","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं को नजरबंद करने के बाद भी सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं को नजरबंद करने के बाद भी सपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताओं को नजरबंद करने के बाद भी सपाइयों ने किया प्रदर्शन
बिजनौर। सपा के कई नेताओं को नजरबंद करने के बाद भी सपा के कई नेताओं ने विकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा नेता वही धरना देकर बैठ गए। बाद में ज्ञापन देने के बाद वहां से चले गए।
सपा के जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के घर पर सोमवार की सुबह पुलिस पहुंची तो राशिद हुसैन ने पुलिस से कहा कि वह घर से नहीं जाएंगे। दोपहर 12 बजे घर से ज्ञापन देंगे। पुलिस वहां से लौट आई। चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी घर से निकल रहे थे तो पुलिस ने उन्हें घर पर ही रोक लिया व नजरबंद कर दिया। सपा के नेता व कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के नेतृत्व में मिशन कंपाउंड में एकत्र हो गए। वहां से जुलूस की शक्ल में ये विकास भवन के बाहर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया व आगे नहीं जाने दिया। सपाइयों ने प्रदर्शन किया व धरना देकर बैठ गए। सपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ खूब नारेबाजी की। ये काफी देर तक धरने पर बैठे रहे। इस दौरान एडीएम न्यायिक नितिन मदान व एसडीएम विक्रमादित्य सिंह वहां पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने के बाद सपाई वहां से चले गए। सपा के प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट मार्ग पर जाम के हालात बने रहे। वहां से आने जाने वालों को निकलने की जगह नहीं मिली। पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी।