{"_id":"65f49c17666ac015930c0ad6","slug":"evaluation-of-up-board-high-school-and-intermediate-copies-from-today-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-120780-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की काॅपियों का मूल्यांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की काॅपियों का मूल्यांकन आज से
विज्ञापन
गैर जिलों की तीन लाख काॅपियां मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचीं
पहली बार मूल्यांकन केंद्रों को भेजी गई रिजर्व परीक्षकों की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की काॅपियों के जांचने का काम 16 मार्च से शुरू हो रही है। मूल्यांकन केंद्रों पर करीब छह लाख काॅपियां जांची जाएंगी। गैर जिलों की करीब तीन लाख काॅपियां मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंच गई है। बोर्ड ने मूल्यांकन समय से समाप्त कराने के लिए इस साल एडवांस में रिजर्व परीक्षकों की सूची मूल्यांकन केंद्रों को भेजी है।
जिला मुख्यालय पर तीन मूल्यांकन केंद्र हैं। आरजेपी मूल्यांकन केंद्र पर इंटर की 43 विषयों की 2,62,888 काॅपियां जंचेंगी। इनमें डेढ़ लाख काॅपियां केंद्र पर आ गईं है। उपप्रधानाचार्य एवं बोर्ड परीक्षा प्रभारी गयूर आसिफ के अनुसार उत्तर पुस्तिका तीन कोठार में रखे जाने की व्यवस्था है। जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक डॉ निर्मला शर्मा के अनुसार आवंटित 1,24,000 काॅपियों में हाईस्कूल के तीन विषय की करीब 70,000 काॅपियां आ गई है। दो कोठार है।
बीआईसी मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक इरफान अहमद के अनुसार आवंटित विषयों की 192000 कापियों में से 62000 कापी आ गई है। इसके लिए दो कोठार बनाए गए हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस का पहरा है।
विज्ञापन
समय से मूल्यांकन समाप्त कराने की कवायद
अभी तक उपनियंत्रक परीक्षकों की कमी पूरी करने के लिए विद्यालयों से विषयवार शिक्षकों की सूची मंगवाकर वैकल्पिक परीक्षकों की नियुक्ति करते थे। इस प्रक्रिया में समय लगता था। परंतु, इस साल बोर्ड ने विषयवार रिजर्व परीक्षकों की सूची एडवांस में मूल्यांकन केंद्रों को भेजी है। इसके आधार पर उपनियंत्रक जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक परीक्षकों की नियुक्ति तुरंत कर सकेंगे। बोर्ड से तीनों मूल्यांकन केंद्र को करीब 500 रिजर्व परीक्षकों की सूची आई है। बोर्ड से मूल्यांकन के लिए 2300 से अधिक नियमित परीक्षक नियुक्त हैं।