{"_id":"5ec01e468ebc3e9036453fec","slug":"evaluation-of-copies-of-up-board-from-19-bijnor-news-mrt482067566","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन 19 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन 19 से
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की कापी 19 मई मंगलवार से जंचनी शुरू होंगी। जिला मुख्यालय के चारों मूल्यांकन केंद्र पर करीब पौने पांच लाख कापी जचेंगी। लॉकडाउन के चलते मूल्यांकन पहले दो बार स्थगित हो चुका है। केंद्रों पर रेड जोन के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की कापी जांचने का काम पहली बार 16 मार्च को शुरू हुआ था। दो दिन कापी जांची गईं। उसके बाद मूल्यांकन रोक दिया गया था।
शासन से पांच मई से मूल्यांकन शुरू करने के निर्देश मिले। परंतु जिले के रेड जोन में शामिल होने के कारण प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। अब 19 मई मंगलवार से कापी जंचनी हैं। जिला अभी रेड जोन में शामिल है। इसको देखते हुए प्रशासन ने शासन के निर्देशों के अनुपालन में व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय के जीआईसी, जीजीआईसी, आरजेपी तथा बीआईसी मूल्यांकन केंद्र हैं। चारों केंद्र पर दो दर्जन से अधिक विषय की कापी जंचनी हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। परीक्षक दो दो मीटर की दूरी पर बैठेंगे। एक परीक्षक की दो मीटर की परिधि में दूसरा शिक्षक नहीं बैठेगा। लॉकडाउन का पालन करने के लिए सभी विषय के परीक्षक नहीं बुलाए हैं।