{"_id":"68ed46824565a93c9c02eae3","slug":"entrepreneurs-of-the-district-will-display-their-products-at-the-delhi-fair-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-162742-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले के उद्यमी दिल्ली फेयर अपने उत्पादों को करेंगे प्रदर्शित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले के उद्यमी दिल्ली फेयर अपने उत्पादों को करेंगे प्रदर्शित
Tue, 14 Oct 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में 60वां आईएचजीएफ मेले (दिल्ली फेयर) का सोमवार से आगाज हो गया है। इसमें शामिल होने के लिए बिजनौर के करीब पांच निर्यातक अपने उत्पादों के साथ पहुंचे हैं। वह स्टॉल के माध्यम अपने बेहतरीन उत्पादों की प्रदर्शनी करेंगे। जनपद के उद्यमियों व निर्यातकों को बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है।
यह मेला हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) द्वारा लगाया जा रहा है। इसमें फैशन, लाइफस्टाइल, फर्निशिंग, फर्नीचर, काष्ठकला सहित अन्य उत्पादों के स्टॉल लगे हैं। बिजनौर के भी करीब पांच निर्यातकों ने नोएडा में दिल्ली मेले के नाम से लग रहे मेले में प्रतिभाग किया। उद्योग विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस मेले में रूस, चीन व अन्य देशों के ग्राहक पहुंच हैं। जो, उत्पादों के बारे में जानकारी कर रहे हैं। ऐसे में फेयर से बिजनौर के निर्यातकों को बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। उधर जिला उद्योग के उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि यह मेला भारतीय हस्तशिल्प उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण वैश्विक व्यापार मंच है, जो हर वर्ष दुनिया भर के खरीदारों और भारतीय निर्माताओं को एक प्लेट फार्म बनता है। जिले के उद्यमियों को लाभ मिलने की भी संभावना बढ़ी है।
स्टाल पर महिलाओं के हस्तशिल्प सामान कर रहे आकर्षित
बिजनौर। शहर के नुमाइश ग्राउंड में नौ अक्तूबर से स्वदेशी मेला चल रहा है। मेले में स्वदेशी उत्पादों की स्टाल लगी हुई हैं। मेले में स्टाल लगाकर महिलाएं अपने हाथों से तैयार उत्पादों की बिक्री कर रही हैं। शहर व आसपास गांवों के लोग मेले में पहुंच रहे हैं। भरत बिहार निवासी नेहा आर्य ने बताया कि उनके स्टाल पर फ्रिज में सब्जी रखने के बैग, लंच बैग, बेड की चादर व कबर, चिराग, मोमबत्ती, होम डेकोर, फैशन ज्वैलरी, पूजा की थाली आदि सामान बेच रही हैं। नेहा आर्य ने बताया कि दीपावली पर घर व प्रतिष्ठान को सजाने के लिए सजावटी सामान उपलब्ध है।