{"_id":"636d3d9250fceb17f03fe4de","slug":"entrepreneurs-motivated-to-export-bijnor-news-mrt613075280","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्यात करने के लिए उद्यमियों को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्यात करने के लिए उद्यमियों को किया प्रेरित
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में एक दिवसीय वोकल फॉर लोकल पर आयोजित कार्यशाला का दीप जलाकर शुभारंभ करते सीडी?
- फोटो : BIJNOR
निर्यात करने के लिए उद्यमियों को किया प्रेरित
बिजनौर। वोकल फॉर लोकल-एक कदम निर्यात की ओर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्पाद बनाने और उन्हें निर्यात करने के लिए प्रोत्साहित किया। इससे बिजनौर की अलग पहचान बनेगी। कार्यशाला में पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से उद्यमियों को उत्पाद पैकेजिंग, एमएसएमई आदि की उद्यम से संबंधित जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को महात्मा विदुर सभागार में आयोजित कार्यशाला की वर्चुअली अध्यक्षता मुरादाबाद मंडल के आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि कार्यशाला से जिले के उद्यमियों को अनुकूल परिवेश और बहुआयामी अवसर प्राप्त होंगे। जिले में बड़े पैमाने पर कपड़ा, काष्ठ, ग्लास, ब्रश, बर्तन का काम किया जाता है। कार्यशाला में ईपीसीएच (एक्सपोर्ट प्रमोट काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट), एमएचएससी (मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर) एवं आईआईपी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकिंग) को बुलाया गया। इन संस्थाओं ने स्थानीय उद्यमी को उनके उत्पादों का मानक, बाजार, पैकिंग आदि के बारे में जानकारी दी। उद्यमियों से इस कार्यशाला का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया।
सीडीओ पूर्ण बोरा ने कहा कि उद्यमी एफपीओ की तरह कलस्टर बनाकर दूसरे निर्यातकों का सहारा छोड़कर स्वयं अपने उत्पादों को गुणवत्ता एवं पूर्ण मानकों के साथ बाजार में लाएं। इससे उन्हें उत्पादों का उचित मूल्य मिलेगा और जिले का नाम भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में रोशन होगा। कार्यशाला में जिले के कुछ उद्यमियों ने वुडन टाइल्स, कढ़ाई व लोहे के बर्तन का प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर सहायक निदेशक ईपीसीएच सुशील कुमार अग्रवाल, दीपेश शर्मा, तकनीकी अधिकारी दिनकर जोशी आदि मौजूद रहे।