फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Entrepreneurs liked Bijnor, 176 units started

Bijnor News: उद्यमियों को रास आया बिजनौर, 176 इकाइयां शुरू

Mon, 23 Sep 2024 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs liked Bijnor, 176 units started
-जिले में उद्योग स्थापित होने से हुआ क्षेत्र का विकास
विज्ञापन

-उद्यमियों को लुभाने के लिए प्रशासन और उद्योग विभाग कर पूरा प्रयास


ब्रजवीर चौधरी
बिजनौर। जिले में उद्योग स्थापित करने के लिए सत्र 2023-24 में हुई इंवेस्टर्स समिट एमओयू की इकाई अब धरातल पर उतर रही है। समिट में 551 एमओयू (मैमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन हुए थे। इनमें से विभिन्न क्षेत्रों की 176 इकाइयां शुरू हो गई है। इन इकाइयों के स्थापित होने से 17540 लोगों को राेजगार मिला।

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। हर साल निवेशक बिजनौर में उद्योग लगाने पहुंच रहे हैं। निवेशकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और उद्योग विभाग लगातार संवाद कर रहा है। साथ ही जमीन सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

सत्र 2023-24 में बिजनौर में 551 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुए थे, जिनकी स्थापना 11732.13 करोड़ रुपये से की जानी है। इन इकाइयों से 41176 लोगों को रोजगार मिलेगा। उद्योग इकाइयां बढ़ने से क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


103 इकाइयों को मिली जमीन, शुरू हुआ काम
उपायुक्त उद्योग अमित कुमार ने बताया कि 103 और इकाइयों की स्थापना के लिए जमीन मिल गई है। भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू हो गई है। ये इकाई 2456.35 करोड़ से स्थापित होंगी, जिनसे 7013 लोगों के लिए रोजगार सृजन होगा।

जिलेे में लक्ष्य से 0.42 प्रतिशत अधिक हुआ निवेश
जिला उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले का 5800 करोड़ रुपये का निवेश करने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 5834.35 करोड़ रुपये का निवेश कर लिया गया है। यह लक्ष्य से .42 प्रतिशत अधिक है।


जिले में साइन हुए एमओयू
इकाई- निवेश
पर्यटन- 1155
उद्यान क्षेत्र- 1286
हैंडलूम- 420
वन विभाग- 293
ऊर्जा क्षेत्र- 593
चिकित्सा शिक्षा- 261
डेयरी डवलपमेंट- 239
चीनी गन्ना उद्योग- 740
कृषि- 60
पशुपालन- 257
एमएसएमई- 743
आबकारी- 1325
उच्च शिक्षा- 200
इंडस्ट्रियल डवलपमेंट- 609
हाउसिंग एंड डवलपमेंट- 861
यूपीसीडा- 2018
नोट: निवेश करोड़ रुपये में है और जानकारी विभाग से ली गई है।


जिले में 165 इकाइयां स्थापित हो गईं हैं। इनमें कई लोगों को रोजगार मिला है। एमओयू में साइन सभी इकाइयां धरातल पर उतारी जा रही हैं। बची हुई इकाई जल्द ही शुरू होंगी। - अमित कुमार, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed