{"_id":"9a7170a33241633f2193c774c4c36b85","slug":"enrollment-today-preparations-complete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन आज से, तैयारियां पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन आज से, तैयारियां पूर्ण
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिले में जिला पंचायत सदस्य एवं बीडीसी के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार से इन दोनों पदों के लिए नामांकन होगा। जिला पंचायत सदस्यों की नामजदगी जिला मुख्यालय पर तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का नामांकन संबंधित विकास खंड कार्यालयों पर होगा।
रविवार को नामांकन पत्र खरीदने का आखिरी दिन था। कलक्ट्रेट तथा ब्लॉक कार्यालयों में नामांकन पत्र खरीदने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ लगी रही। उम्मीदवारों को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत से नोड्यूज प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य किया गया था। इसके लिए उम्मीदवार कर्मचारियों को तलाशने के लिए इधर उधर परेशान हाल घूमते रहे। सोमवार से नामजदगी शुरू होगी, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नुमाइश ग्राउंड और विकास भवन के पास आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। सभी स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी।
नामांकन पत्र की मिलेगी रसीद
बिजनौर। पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने सख्त व्यवस्था की है। नामांकन पत्र भरने वाले प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक, अनुमोदक और उसका एक एजेंट भी कक्ष में प्रवेश कर सकेगा। नामांकन की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन
आयोग ने पहली बार व्यवस्था की है कि प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र के साथ जो प्रमाणपत्र जमा करेंगे, उसकी रिसिविंग प्रत्याशी को दी जाएगी। यदि कोई प्रत्याशी कम प्रमाणपत्र जमा करता है तो उसे नामांकन की समय समाप्ति तक जमा करने के लिए नोटिस दिया जाएगा।