फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Enhanced value of meritorious board exams

बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का बढ़ाया मान

Mon, 25 Jun 2018 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 25 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Enhanced value of meritorious board exams
अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह में पुरस्कार वितरण करते विधायक ओमकुमार। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद के संयुक्त भविष्य ज्योति कार्यक्रम में जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई से इंटर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी सम्मानित हुए।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोड स्थित स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अमर उजाला व आईएमएस द्वारा सम्मानित होने पर विद्यार्थी खुश नजर आए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बेहतरीन कॅरियर अपनाने के बारे में भी बताया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक ओम कुमार ने कहा कि इंटर पास करने के बाद विद्यार्थियों के सामने कोर्स चुनने व उसमें कॅरियर के बारे में असमंजस की स्थिति रहती है, लेकिन अमर उजाला व आईएमएस गाजियाबाद ने विद्यार्थियों की इस परेशानी को समझते हुए यह कार्यक्रम कर अच्छी पहल की है। शिक्षा के कारण ही गरीब परिवार में जन्मे डा.एपीजे अब्दुल कलाम देश के राष्ट्रपति बने। कार्यक्रम में 250 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर किया सम्मानित 
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के लिए विद्यार्थियों में होड़ लगी रही। विद्यार्थियों स्नेहा, काजल, कंचन, अभिषेक, कामरान आदि ने बताया कि अमर उजाला द्वारा सम्मानित होने पर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग कर कोर्स के बारे में बताया 
कार्यक्रम में मेधावियों का  फोकस इंटर पास करने के बाद आगामी कोर्स में एडमिशन को लेकर रहा। इस संबंध में उन्होंने विशेषज्ञों से आगे की पढ़ाई के बारे में सवाल जवाब पूछे। मेधावियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, बीबीए, बीसीए, एमएससी, बीबीएमसी, पीएचडी आदि कोर्स के बारे में बताया। डा.नीति शर्मा व डा.शीतल मलिक ने विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया। संजय शर्मा, श्रीकांत अस्थाना, आशुतोष, कपिल शर्मा ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग की। अभिभावकों को भी रोजगारपरक कोर्स के बारे में बताया गया। सम्मानित होने के बाद विद्यार्थियों ने अपने मेडल व   प्रशस्ति पत्र के साथ ग्रुप बनाकर मोबाइल से जमकर सेल्फी ली।  बहुतों ने तो तुरंत ही अपने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी किए। अमर उजाला व आईएसएस गाजियाबाद के कार्यक्रम में सम्मानित होने पर उन्हें बहुत बधाई भी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed