फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Encroachment removed , collected fines

अतिक्रमण हटाया, वसूला जुर्माना

Thu, 25 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 25 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed , collected fines
नजीबाबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान में भारत सिनेमा तिराहे से स्टेशन तक स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाए। अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन



एसडीएम सहदेव मिश्र, सीओ संजय राय, ईओ विनोद कुमार के नेतृत्व में नगर में चलाए अतिक्रमण हटाने के अभियान में तहसील फ्लाईओवर के नीचे खोखे तथा आसपास हाईवे के दोनों किए अतिक्रमण जेसीबी  से ध्वस्त किए । सख्ती से चलाए अभियान से तहसील मार्ग पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



एसडीएम, सीओ के नेतृत्व में टीम ने भारत सिनेमा, घूंघट मैरिज हॉल क्षेत्र से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान स्टेशन रोडवेज क्षेत्र में जाकर समाप्त हुआ। अभियान के दौरान अनाधिकृत रूप से रखे खोखे समेत अन्य सामान नगर पालिका ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ कारोबारी टीम पहुंचने से पहले ही अतिक्रमण हटाकर खिसक गए। एसडीएम के निर्देश पर कारोबारियों से दो हजार से लेकर दस हजार तक जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई। एसडीएम ने प्रतिष्ठानों के बाहर कारोबारी सामान रखने वाले दुकानदारों को नालों से पीछे तक सीमित रहने तथा प्रतिष्ठानों के बाहर तक टिन शेड और छज्जा-स्लैब किए अतिक्रमण तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।


पहली बार लगा जुर्माना
एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में चलाए अतिक्रमण हटाने के अभियान में पहली बार जुर्माना वसूली की कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप है। एसडीएम ने बताया एक दिन पूर्व चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने कहा नगर में अभियान जारी रहेगा। अतिक्रमण मिलने और कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed