फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Encroachment-free three intersections

अतिक्रमण मुक्त किए गए तीन चौराहे

Thu, 02 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Encroachment-free three intersections
अतिक्रमण मुक्त किए गए तीन चौराहे
विज्ञापन

बिजनौर। पिछले आठ दिनों चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को भी जारी रहा। तीन चौराहों को अतिक्रमण मुक्त किया गया और 49 होर्डिंग्स हटवा दिए गए। काफी मात्रा में पॉलिथीन को जब्त करते हुए 4700 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि जिले के 18 नगर निकायों में 22 मई से सड़क सुरक्षा अभियान चल रहा है। नगर पालिका परिषद शेरकोट सहित सड़कों के किनारे से 30 अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। इसके अलावा जनपद के मुख्य चौराहों से 30 अवैध अतिक्रमणों एवं 49 अवैध होर्डिंग्स को हटवाया गया। निकाय क्षेत्रों में कुल 133 वेंडिंग जोन चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 1174 स्ट्रीट वेंडर्स को वेंडिंग जोन में व्यवस्थित कराया गया है। प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ धामपुर, स्योहारा, अफजलगढ, चांदपुर, बढ़ापुर एवं नगीना में अभियान चलाते हुए 0.41 टन पॉलिथीन जब्त की गई। जिस पर 4700 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान जिले को पूर्ण रूप से अवैध कब्जों से मुक्त कराने तक संचालित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed