फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Encourage farmers for cluster farming: DM

किसानों को क्लस्टर खेती के लिए करें प्रोत्साहित: डीएम

Thu, 15 Sep 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Encourage farmers for cluster farming: DM
बिजनौर में कलक्ट्रेट में महात्मा विदुर सभागार जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक को संबोधित ? - फोटो : BIJNOR
किसानों को कलस्टर खेती के लिए करें प्रोत्साहित : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्र ने अफसरों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यों को समय से पूरा करें। साथ ही किसानों को कलस्टर खेती के लिए प्रोत्साहित किया। ताकि किसानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य प्राप्त हो सके। किसानों को उत्पादों के प्रसंस्करण, वैल्यू एडिशन, पैकेजिंग ब्रांडिंग एवं लाभकारी विपणन के लिए भी तैयार किया जाए।
यह बात डीएम ने जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि गत वर्ष 24 खेत तालाब का निर्माण कराया गया, जिसमें लाभार्थी किसान वर्तमान में मछली पालन, सिंघाड़े की खेती कर रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत 11 परियोजनाओं में कुल 284 हेक्टेयर उबड़-खाबड़ भूमि का उपचार किया। वर्तमान में फसलों का अच्छा उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन

बताया कि योजना अंतर्गत सुधार किए गए क्षेत्र में पहले कोई फसल नहीं होती थी, लेकिन उपचार के बाद उसमें गन्ना सहित अन्य फसलों का उत्पादन किया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 07 खेत तालाबों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष विभागीय पोर्टल के माध्यम से पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है। 14 परियोजनाओं का सर्वेक्षण नियोजन करते हुए 830 हेक्टेयर समस्या ग्रस्त भूमि के उपचार की कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed