फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Employees will march to Delhi on November 25 demanding restoration of old pension.

Bijnor News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर 25 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे कर्मचारी

Wed, 24 Sep 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 24 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Employees will march to Delhi on November 25 demanding restoration of old pension.
बिजनौर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 25 नवंबर को बड़ी संख्या में कर्मचारी दिल्ली कूच करेंगे। इस आंदोलन की सफलता के लिए अटेवा पदाधिकारियों ने मंगलवार को कई स्कूल, कॉलेजों एवं कार्यालयों में पहुंचकर जनसंपर्क और बैठक की।
विज्ञापन

डबाकर हाल नहटौर के सभागार में आयोजित बैठक में अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संविधानिक अधिकार है। एनपीएस एवं यूपीएस शिक्षकों एवं कर्मचारियों के भविष्य की आर्थिक सामाजिक सुरक्षा में सरकारों का बड़ा षड्यंत्र है। एनपीएस-यूपीएस एवं निजीकरण केवल पूंजीपतियों को लाभ देने की स्कीम है।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिला ऑडिटर दीपक कुमार एवं ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि 25 नवंबर को दिल्ली में बड़ी संख्या में कर्मचारी दिल्ली कूच करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल की अध्यक्षता एवं जिला ऑडिटर दीपक कुमार के संचालन में सुभाष चंद्र यादव, नौ सिंह, राजकुमार, अमर सिंह, सतीश चंद्र, उमेश कुमार, अनिल कुमार, अमित कुमार, रूपेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed