फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Employees return to work after ending the lockdown

आउटसोर्सिंग पर तैनात पालिका कर्मी को हटाया

Sat, 26 Jun 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Employees return to work after ending the lockdown
तालाबंदी खत्म कर कर्मचारी काम पर लौटे
विज्ञापन

धामपुर। संपत्ति बाबू से अभद्रता के आरोपी आउटसोर्सिंग पर तैनात पालिका कर्मी अमरीश कुमार अग्रवाल को नौकरी से हटा देने के बाद नगर विकास कर्मचारी महासंघ के कार्यकर्ताओं का आंदोलन खत्म हो गया है और कर्मचारी काम पर लौट आए है।

पालिका की ओर से तीन दिन पहले सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने को अभियान चलाया गया था। इस अभियान में साथ नहीं ले जाने पर आउटसोर्सिंग कर्मी अमरीश कुमार अग्रवाल ने संपत्ति बाबू विशाल अग्रवाल के साथ मोबाइल पर अभद्रता की थी। संपत्ति बाबू इस मामले को नगर विकास कर्मचारी महासंघ के समक्ष ले गए। शुक्रवार को पालिका कार्यालयों में तालाबंदी कर आउटसोर्सिंग कर्मी को नौकरी से हटाने, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर ईओ सुभाष कुमार और पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा था। शुक्रवार को दोनों अधिकारियों ने दिनभर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। यहां तक अमरीश कुमार अग्रवाल ने महासंघ के सभी पदाधिकारियों के समक्ष माफी भी मांग ली थी लेकिन महासंघ कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आरोपी को नौकरी से प्रथक करने और कानूनी कार्रवाई कराने की मांग को लेकर फिर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। बाद में संपत्ति बाबू विशाल अग्रवाल और पुष्पेंद्र सक्सेना ईओ के साथ प्रकरण को लेकर एसडीएम धीरेंद्र सिंह से मिले। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को नौकरी से हटाने, पुलिस में कार्रवाई कराने के निर्देश ईओ से दिए। ईओ ने बताया कि आरोपी को नौकरी से हटा दिया गया है। पालिका कार्यालय में आने पर भी पाबंदी लगा दी है। संपत्ति लिपिक की ओर से कर्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को पुलिस में तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed