फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Employees protested in Collectorate

मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दिया धरना

Tue, 08 Nov 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Employees protested in Collectorate
बिजनौर कलक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे राज्य कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। प्रांतीय आह्वान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र जनपद शाखा के बैनर तले कर्मचारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

धरने पर जिलाध्यक्ष देशराज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों के सेवाहितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को पूर्ण कराने के लिए महासंघ के कर्मचारी परिषद के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे रहेंगे। चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन चार राज्यों में लागू कर दी गई है बाकी राज्यों में चर्चा में है। शिक्षक एवं कर्मचारियों की एकजुटता के बल पर पूरे देश में पेंशन बहाल होकर रहेगी। देशराज सिंह की अध्यक्षता एवं करतार सिंह के संचालन में हुए धरने में शिवध्यान सिंह, सुनील त्यागी, कुलदीप राजपूत, मनोज त्रिवेदी, नीरज चौहान, जय प्रकाश पाल, नौबहार सिंह, अर्जुन सिंह, अशोक यादव, दीपक देव, रूपेश कुमार, लखवीर सिंह, भंवर सिंह, धीरज सिंह, सुभाष चंद्र यादव, हरपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed