{"_id":"627ff100aaac9e5d990018fe","slug":"employees-demonstrated-against-irrigation-department-dhampur-news-mrt5886190153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कालागढ़ में सिंचाई भवन के बाहर प्रदर्शन कर असंतोष जताते सिंचाई कर्मी।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
बिजनौर कालागढ़। सिंचाई विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कर्मियों ने रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों ने शनिवार को सिंचाई भवन के सामने बैठक कर नारेबाजी की। भ्रष्टाचार खत्म न होने पर आंदोलन को चेताया।
रामगंगा बांध परियोजना के सिंचाई भवन के सामने मिनिस्टीरियल एसोसियेशन इरिगेशन डिपार्टमेंट की बैठक हुई। वक्ताओं ने विभागीय भ्रष्टाचार को लेकर उच्च अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। समस्याओं के समाधान न होने पर नारेबाजी की। जिला महामंत्री सुरेश सिंह ने कहा कि दो साल बीत जाने के बाद भी प्रोन्नति के बाद पदस्थापना नहीं की गई है। स्थानांतरण में भ्रष्टाचार हुआ। प्रशासनिक अधिकारी आठ वर्ष से एक ही अनुभाग में जमे हैं। जबकि खंडीय कर्मचारियों को बाहर स्थानांतरित किया जाता रहा है।
मांगों के पूरा न किए जाने पर 24 मई को मुख्य अभियंता स्तर 2 के कार्यालयों के समक्ष धरना व जल शक्ति मंत्री को ज्ञापन सौंपने, 26 मई को समस्त जिला मुख्यालयों में धरना व ज्ञापन सौंपे जाने व 30 मई को एक दिन का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में कोमल सिंह, प्रीतम आर्या, महेंद्र पाल सिंह रवि, सुरेंद्र सिंह, अकबर हुसैन रहे। अध्यक्षता राजीव कुमार ने की।