{"_id":"6680741b4e2a3c2e7f0d6c36","slug":"embezzlement-lakhs-of-rupees-embezzled-without-building-a-cattle-shed-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-126075-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गबन... बिना कैटल शेड बनाए हड़पे लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गबन... बिना कैटल शेड बनाए हड़पे लाखों रुपये
विज्ञापन
-पंचायतों में मकान की छत पर बना दिया गया कैटल शेड
- इस तरह रुपये हड़पने की प्रधान और सचिव से हो रही वूसली
- पंचायत के तकनीकी सहायक की डीएम ने की सेवा समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ग्राम पंचायतों में कैटल शेड(पशुशाला की छत) बनाने के पर खेल हो रहा है। इसका खुलासा प्रशासन की जांच में हुआ। नहटौर ब्लॉक में बिना कैटल शेड बनाए ही लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया। अब पैसे की वसूली प्रधान और सचिव से की जा रही है।
उपायुक्त श्रम रोजगार आरबी यादव ने बताया कि पंचायतों में मनरेगा से कैटल शेड बन रहे हैं। वित्तीय सत्र 2021-22 में नहटौर ब्लॉक की पंचायतों में बिना कैटल शेड बनाए ही पैसे निकालने का मामला जांच में उजागर हुआ तो विभागी अधिकारियों के मामले की जानकारी हुई।
ग्राम पंचायत आकू में लाभार्थी अरविंद कुमार ने कैटल शेड बनाया ही नहीं और खर्च के नाम पर 69855 रुपये जेब में डाल लिए। इसके अलावा इसी ब्लाॅक की पंचायत नरगदी गंधू में लाभार्थी हेमलता ने मकान की छत पर एक टिन शेड डाल रखी थी। जिसे कैटल शेड बताया। इसके लिए 69855 रुपये सामग्री मद में खर्च किया गया।
विज्ञापन
उपायुक्त के अनुसार प्रथम दृष्टया यह शासकीय धन की क्षति है। आरोप में सीडीओ पूर्ण बोरा ने तकनीकी सहायक महावीर सिंह की सेवा समाप्ति की संस्तुति की। जिसके बाद डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने उसकी सेवा समाप्त कर दी। साथ ही प्रधान और सचिवों से वसूली की जा रही है।
आरोपी पंचायत सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। कारवाई डीपीआरओ करेंगे। सचिवों को कारण बताओ नोटिस भेज दिए गए हैं। जवाब आने पर अगली कार्रवाई तय होगी। - आरबी यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार, बिजनौर