फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephants break the wall of Hydil Colony

हाथियों ने हाईडिल कॉलोनी की दीवार तोड़ी

Fri, 31 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Elephants break the wall of Hydil Colony
हाईडिल कालोनी की दीवार को तोड़कर उससे बाहर खेतो मे जाता हाथी। - फोटो : DHAMPUR
हाथियों ने हाईडिल कॉलोनी की दीवार तोड़ी
विज्ञापन

कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से निकलकर हाथी सीमा पर बनी हाईडिल कॉलोनी की सुरक्षा दीवार को क्षतिग्रस्त कर खेतों में जाने का रास्ता बना चुके हैं। जिससे कॉलोनी की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। हाथी नई कॉलोनी में खुलेआम विचरण कर रहे हैं। वन विभाग के गश्ती दल हाथी को वनों में रोक पाने में नाकाम हो गए हैं।
इन दिनों कार्बेट टाइगर रिजर्व के हाथियों ने खेतों में जाने के लिए हाईडिल कॉलोनी की सुरक्षा दीवार में से रास्ता बना लिया है। हाथी वनों से सीधे हाईडिल कॉलोनी में प्रवेश करते हैं और मीरापुर दक्षिण के खेतों में पहुंच जाते हैं। जबकि वन विभाग की सुरक्षा दीवार से हाथी डरता है। इस दीवार पर सोलर फैंसिंग लगी है। इसलिए हाथी ने हाईडिल कॉलोनी की दीवार को अपना निशाना बना रखा है। राजबहादुर भटनागर, सत्यवीर सिंह, राजकुमार आदि का कहना है कि हाथी खेतों से होकर बी आवासीय क्षेत्र के आवासों के सामने से होकर नूनगढ़ मंदिर के वनों की ओर जा रहे हैं। यह काम रोज रात को हो रहा है। जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरा है। हालांकि मौके पर वन विभाग के गश्ती दल भी पहुंच रहे हैं पर वह हाथियों को वनों में रोक पाने में नाकाम हैं। बुधवार की रात को इस दीवार से दो हाथी आबादी में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन

दीवार पर सोलर फैंसिंग लगाने के लिए बजट नहीं
हाईडिल कॉलोनी के सिविल के सहायक अभियंता एसके जोशी का कहना है कि विभाग के पास सोलर फैंसिंग की व्यवस्था के लिए बजट की समस्या है। इस विषय में उच्च अधिकारियों से परामर्श कर वन विभाग को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी। वहीं, कालागढ़ के वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि वन विभाग अपने मौजूद गश्ती दलों की मदद से ही वन्यजीवों को वनों में रोके रहने व खदेड़ने का काम कर रहा है। गश्ती दलों को आबादी में आ रहे जीवों की सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। प्रयास किया जा रहा है कि वन्यजीवों को वनों में ही रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed