फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephant terror in village Ramnagar Gausai forest

Bijnor News: गांव रामनगर गौसाई के जंगल में हाथियों का आतंक

Sat, 07 Sep 2024 03:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Elephant terror in village Ramnagar Gausai forest
सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल को रौंदा, किसानों मेंं आक्रोश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हरेवली (बिजनौर)। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे करीब सात-आठ गांवों के जंगलों में हाथियों का आतंक है। हाथियों के झुंड ने गांव रामनगर गौसाई के कई किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। आरोप है कि वन विभाग को अवगत कराने के बाद भी सुनवाई नहीं की जा रही है। किसानों में असंतोष पनप रहा है।
गांव रामनगर गौसाई के किसान रामपाल सिंह, गुरमुख सिंह, महेंद्र सिंह, नंदराम सिंह, आनंद सिंह, कमल सिंह आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार रात हाथियों का झुंड गन्ने की फसल में घुस आया। हाथियों ने किसानों की करीब 150 बीघा से ज्यादा गन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया, जिससे उनका लाखों का नुकसान हो गया । किसान रात- दिन रखवाली कर फसलों को बचाने में लगा है।
विज्ञापन

आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन ध्यान नहीं दियाजा रहा है। किसान अपनी जान जोखिम में डाल खुद ही हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने का किया जा रहा प्रयास

वन क्षेत्र अधिकारी राजेंद्र प्रताप ध्यानी का कहना है कि किसानों की शिकायत मिलने पर टीमों को लगा रखा है। हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने का प्रयास जारी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed