फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephant stopped the way on Sandil Dam route

सैंडिल बांध मार्ग पर हाथी ने रोका रास्ता

Fri, 26 Feb 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Elephant stopped the way on Sandil Dam route
सैंडिल बांध मार्ग पर हाथी ने रोका रास्ता
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ के सैंडिल बांध मार्ग पर हाथी व बाघ से बांध क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सैंडिल बांध मार्ग पर टस्कर हाथी के उतर आने से बांध पर जाने वालों का काफी देर तक रास्ता रुका रहा।

कालागढ़ के सैंडिल बांध क्षेत्र में जान हथेली पर रखकर परियोजना के कार्यों को सिंचाई विभाग के अधिकारी व श्रमिक पूरा कर रहे हैं। बांध के मार्ग पर टस्कर हाथी उतर आए हैं। जिसकी वजह से मार्ग से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। बांध के सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि बांध क्षेत्र में दो किलोमीटर से, मीरा स्रोत व कांदरू तक बाघ व हाथी दोनों ही सक्रिय हैं। बाघ की दहाड़ सुनकर कभी भी श्रमिक दहशत में आ जाते हैं। वहीं, सैंडिल बांध पर किए गए कार्यों को कभी भी हाथी ध्वस्त कर डालता है। हाथी के क्रोध को लेकर दहशत का माहौल है। टस्कर हाथी बांध के मार्ग पर उतर आया। जिससे श्रमिकों का रास्ता रुक गया। काफी देर शोरशराबा होने के बाद हाथी वन के अंदर चला गया। दो दिन पूर्व हाथी ने बांध पर फुलवारी को भी नष्ट कर दिया। इस बारे में वन विभाग को सूचना दी जा चुकी है। वन विभाग से बांध क्षेत्र में सिंचाई विभाग के अधिकारियों व श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र गश्ती दल तैनात करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed