फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephant's condition is deteriorating

बिगड़ रही है हाथी की हालत

Wed, 19 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Elephant's condition is deteriorating
बिगड़ रही है हाथी की हालत
विज्ञापन

फोटो-49
बढ़ापुर(बिजनौर)। बढ़ापुर वन रेंज के जंगल से सटे एक खेत में तीन दिन से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हाथी की हालत बिगड़ती जा रही है। मथुरा एवं कानपुर से आए पशु चिकित्सकों की टीम हाथी को हरसंभव बचाने का प्रयास कर रही है।
बढ़ापुर वन रेंज के सीमावर्ती मौजा चकमियां मोहकमपुर स्थित एक किसान के ईंख के खेत में रविवार सुबह बीमार हाथी के पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने पशु चिकित्सकों से बीमार हाथी का उपचार कराया। हाथी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने पर मंगलवार को मथुरा से यहां आए एलिफेंट रेस्क्यू सेंटर के ट्रेंड डाक्टर राहुल राजपूत अपनी पांच सदस्यों की टीम के साथ और कानपुर जू के डॉक्टर नासिर हाथी के उपचार में लगे हैं।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक (बरेली) ललित वर्मा, वन संरक्षक (मुरादाबाद) जावेद अख्तर एवं डीएफओ (नजीबाबाद) मनोज कुमार शुक्ला ने मंगलवार को यहां पहुंचकर हाथी के इलाज को रिव्यू किया। वनाधिकारियों ने हाथी का उपचार कर रहे चिकित्सकों के माध्यम से बताया कि हाथी के ऊपरी जबड़े का मोलार दांत टूटने की वजह से मुंह में घाव होकर सड़ गया है जिससे खाना नहीं खा पा रहा है। हाथी को सेप्टीसीमिया होने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed