फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephant entered the house and created a ruckus, child injured

Bijnor News: हाथी ने घर में घुसकर उत्पात मचाया, बच्चा घायल

Sat, 04 Jul 2026 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Elephant entered the house and created a ruckus, child injured
कालागढ़। पुराना कालागढ़ में हाथी ने एक घर के अहाते में घुसकर जमकर उत्पात चाया। हाथी ने चारपाई तोड़ डाली और बिछौने उठाकर फेंक दिए। इस दौरान एक बच्चे को भी चोट आई।
विज्ञापन

दुर्गा भवन के निकट सोनू सिंह पुत्र ज्ञान सिंह अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता है। सोनू सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी रीना कौर बच्चों गुरकीरत सिंह व मनकीरत सिंह के साथ चारपाई पर सो रही थी। वह भी दूसरी चारपाई पर सो रहा था। अचानक सुबह साढ़े चार बजे एक हाथी चिंघाड़ता हुआ घर के आंगन में आ घुसा। हाथी ने आकर चारपाई पर वार किया। रीना और वह डर कर भागे। छोटा बेटा गुरकीरत सिंह (डेढ़ वर्ष) कंबल में लिपटा हुआ था। हाथी ने बिछौने को दांतों से उठाकर दूर ले जाकर फेंक दिया। बच्चे भी हाथी को देखकर सहम गए। उसकी पड़ोस में रह रही मौसी कुलवंत कौर ने भी शोर मचाया। तब कहीं हाथी घर से बाहर गया। गुरकीरत के गाल पर चोट लगी है। इसके अलावा हाथी पुराना कालागढ़ निवासी मोहम्मद अकरम को घायल कर चुका है। लगातार घट रही घटनाओं से आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
विज्ञापन

घायल दोनों पीड़ितों को मदद देने का भरोसा
नगीना रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पीके शर्मा का कहना है कि हाथी के अलावा अन्य वन्यजीव भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। हाथी की समस्या बड़ी बनकर सामने आ रही है। गश्ती दलों को सतर्क किया गया है। वन्यजीवों से दूरी बनाए रखना चाहिए। दोनों ही पीड़ितों का हाल-चाल पता किया गया है। दोनों को ही नियमानुसार उपचार के लिए आर्थिक सहायता विभागीय नियमों के अनुसार दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed