{"_id":"62fd35290a210c1b725b2241","slug":"elephant-crushed-one-and-a-half-bigha-sugarcane-crop-nazibabad-news-mrt6014527200","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागूवाला के किसान के खेत में हाथी ने मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागूवाला के किसान के खेत में हाथी ने मचाया उत्पात
विज्ञापन
हाथी ने रौंदी डेढ़ बीघा गन्ने की फसल
भागूवाला। राजगढ़ वन रेंज से सटे गांव भागूवाला में हाथियों ने किसानों की गन्ने की फसल रौंद डाली। किसानों ने वन विभाग से नुकसान फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।
भागूवाला के किसान फरहान अहमद, मुबारक अहमद ने बताया कि मंगलवार की एक हाथी ने रेंज कार्यालय से 100 मीटर दूर किसान धर्मपाल सिंह की करीब डेढ़ बीघा गन्ने की फसल रौंद डाली। किसानों का कहना है कि हाथी वन क्षेत्र से कोटावाली नदी से होते हुए किसानों के खेतों में आते हैं और जमकर उत्पात मचाते है। इससे पूर्व भी हाथी क्षेत्र में कई बीघा गन्ने की फसल को बर्बाद कर चुके हैं। फसलों की सुरक्षा करना किसानों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। किसानों ने वन विभाग से पीड़ित किसान को नुकसान फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की। उधर, वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र नेगी ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी और किसान को मुआवजा दिलाया जाएगा।