फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephant crazy about mango, keeps knocking in Hydel Colony

Bijnor News: आम का दिवाना हुआ हाथी, हाईडिल कॉलोनी में लगातार दे रहा दस्तक

Thu, 30 May 2024 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Elephant crazy about mango, keeps knocking in Hydel Colony
कालागढ़ की हाईडिल कालोनी में रात्रि में हाथी को वाहन से नियंत्रित करते वन अधिकारी। स्रोत संवाद।
उत्तराखंड जलविद्युत निगम की काॅलोनी में मंगलवार को दिन में हाथी ने मचाया था उत्पात
विज्ञापन

रात में फिर मनोरंजन क्लब में घुस आया, गश्ती दलों ने किसी तरह उसे जंगल में खदेड़ा
वनाधिकारी कॉलोनी में लगे आम के प्रति दीवानगी हाथी की आमद को बता रहे कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ की उत्तराखंड जलविद्युत निगम के काॅलोनीवासी हाथी के डर से रात भर सो नहीं सके। मंगलवार को दिन हाथी ने उत्पात मचाया था। रात्रि में फिर हाथी मंनोरजन क्लब में घुस आया। वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी को बमुश्किल जंगल में खदेड़ा। बुधवार को भी हाथी दिखाई दिया। वन विभाग के अधिकारी कॉलोनी में लगे आम के प्रति दीवानगी हाथी की लगातार आमद का कारण बता रहे है।

कालागढ़ की हाइडिल काॅलोनी में हाथी के लगातार आगमन से लोग परेशान है। मंगलवार की सुबह हाथी ने यहां उत्पात मचाया था। दीवार को तोड़ दिया था। रात्रि में हाथी फिर मनोरंजन क्लब में आ धमका। मौके पर वनक्षेत्राधिकारी नन्दकिशोर रूवाली और गश्ती दल पहुंच गए। वन विभाग की ट्रैक्टर ट्राली और गश्ती दलों ने किसी तरह हाथी को जंगल में खदेड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह फिर से हाथी मनोरंजन क्लब की ओर दिखाई दिया। इससे आबादी की सुरक्षा को भी खतरा बढ़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से हाथी से जानमाल की सुरक्षा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





आम का शौकीन है हाथी

वनक्षेत्राधिकारी नन्दकिशोर रूवाली का कहना है कि हाथी को नियंत्रित किया जा रहा है। काॅलोनी परिसर आदि में आम के पेड़ों पर फल लगे हैं। हाथी को उनका स्वाद भा गया है। वह उन्हें खाने आ रहा है। इससे यह समस्या आ रही है। गश्ती दल हाथी को नियंत्रित करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed