फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephant came to Jhanda Chowk, people were terrified

Bijnor News: झंडा चौक पर आया हाथी, लोगों में दहशत

Mon, 14 Jul 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Elephant came to Jhanda Chowk, people were terrified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालागढ़। पुराने कालागढ़ में झंडा चौक पर रात्रि में हाथी के आने से टहलते हुए लोग भयभीत हो गए। किसी तरह शोरगुल कर हाथी को जंगल में खदेड़ा गया।
पुराने कालागढ़ में शनिवार रात्रि कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों का हाथी वन विभाग की लकड़घाट चौकी पर तैनात गश्ती दल को चकमा देकर खुले पड़े सुरक्षा बैरियर एक से पुराना कालागढ़ के झंडा चौक पर आ धमका। हाथी को देखकर वहां टहल रहे लोग भयभीत हो गए। खुल रही दुकानों के दुकानदार सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए।
हाथी चहलकदमी करते हुए सिंचाई विभाग काॅलोनी के तिराहे पर जा खड़ा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने शोरगुल किया तो हाथी जंगल की ओर चला गया। भीड़ हाथी को काफी देर तक खदेड़ती रही। फय्याज अंसारी, शालू अग्रवाल, विशाल धारियावाल, जाकिर आदि का कहना है कि राज्य की सीमा पर बिजनौर के वन विभाग को गश्ती दल तैनात करना चाहिए। यहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

सतर्कता बरतें, वन्यजीवों से दूरी बनाएं : वन दरोगा सुनील राजौरा का कहना है कि सीमा पर काॅर्बेट के जंगलों से जीव आबादी में आ जाते हैं। जीवों से दूरी बनाएं व सतर्कता बरतें। वन विभाग को समय पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed